Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीकेई के नेतृत्व में शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

बीकेई के नेतृत्व में शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च
सिरसा। पंजाबी कलाकार सिद्धु मूसेवाला की निर्ममता से हुई हत्या को लेकर भारतीय किसान एकता (बीकेई) के नेतृत्व में हजारों की संख्या में शहरवासियों ने कंैडल मार्च निकाला। इसके साथ-साथ कुछ दिन पूर्व आतंकियों के हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान खासकर युवाओं ने सिद्धु मूसेवाला को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों को तुरंत फांसी देने की मांग की। बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष मैक्स साहुवाला ने कहा

कि सिद्धु मूसेवाला एक किसान का बेटा था और अपनी कलम की ताकत के दम पर दुनियांभर में नाम कमाया। अपनी गायकी में उन्होंने किसान, मजदूर व सभी वर्गों का जिक्र किया, जिसके कारण उनकी देश के कलाकारों में अलग से पहचान थी। इस मौके पर गुरी शेखो मल्लेकां, भूपेंद्र सिंह वैदवाला नंबरदार, साजन अहमदपुर, उदय गिल, गगन संधु, संदीप झिड़ी, विजय कंबोज, सुखी सरां, दीपक जोगी, माणा साहुवाला, अमनजोत बेगू, कंवलजीत कौर सरपंच खाजखेड़ा, मोनिका गोदारा, सहित हजारों की संख्या में युवा व शहरवासी उपस्थित थे।