Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अशोक वर्मा सर्वसम्मति से बने आर्य समाज के प्रधान

सिरसा।(।(सतीश बंसल ) आर्य समाज मंदिर, सिरसा में रविवार को आर्य समाज के प्रधान पद का चुनाव किया गया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता 95 वर्षीय बालचंद आर्य ने की। प्रधान पद का प्रस्ताव बृजलाल पटवारी ने रखा, उनका अनुमोदन रामसिंह आर्य, पूर्व सरपंच बलवीर सिंह ने भी किया। जबकि कार्यवाही लिखने का अधिकार पूर्व मंत्री हवा सिंह को दिया गया। प्रधान पद के लिए मताधिकार करने वाले कुल 40 सदस्य थे, जिसमें से मौके पर 28 सदस्य उपस्थित थे। 28 सदस्यों की सर्वसम्मति से अशोक वर्मा को प्रधान पद पर सर्वसम्मति से चयनित कर लिया गया। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के सदस्य जगदीश सिंवर शेखुपुरिया ने कहा कि गांव-गांव में जाकर आर्य समाज का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। खासकर नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर रामप्रताप सरपंच, राजेन्द्र चाडीवाल, रतिराम दड़बा, ओमप्रकाश आर्य, कुलदीप आर्य, वेदप्रकाश सरदाना, नानूराम नम्बरदार, पवन कैरांवाली, संदीप नूईया, पूर्वप्रधान भूपसिंह लाखलाण, संदीप शेखुपुरिया, अनुज बैनीवाल, राजकुमार बांसल, सुरेन्द्र आर्य, अजय बांगा, हरीश कुमार, रणधीर सिंह जाण्डवाला, सुरेश शेरडिया सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।