Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जान्हवी ने किया इमोशनल मैसेज, कभी सलमान की बहन से चला था अफेयर

आज बॉलीवुड के यंग-टैलेंटेड एक्टर अर्जुन कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीती रात उन्होंने अपने परिवार के साथ केक काटकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया. जिस मौके पर उनके साथ जान्हवी, खुशी, अंशुला और बोनी कपूर मौजूद रहे. जिसके बाद जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर केक कटिंग की तस्वीरें शेयर की.

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर जान्हवी ने दी बधाई 

इसके साथ ही अर्जुन के लिए एक बेहद ही इमोशनल मैसेज भी लिखा.
जान्हवी ने अपने इन्स्टा पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि आप ही हमारी ताकत है. लव यू, जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन भैया. आपको बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने उनकी दोनों बेटियों और अपनी दोनों बहनों का पूरा ख्याल रखा और हर मौके पर उनके साथ नज़र आये.

अनिल कपूर है अर्जुन के चाचा

अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर इलाके में हुआ था.अर्जुन के पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं. अर्जुन के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर हैं. अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर हैं. मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी, अर्जुन की सौतेली मां थी.

अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में की शुरुआत

अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले डायरेक्टर निखिल आडवाणी को फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्ट किया था फिर बाद में निखिल की ही फिल्म ‘सलाम -ए- इश्क (अ ट्रिब्यूट तो लव) में भी अस्सिटेंट डायरेक्टर थे. असिस्टेंट डायरेक्टर के बाद अर्जुन कपूर फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे.

140 किलो वजन को किया कम

अर्जुन का वजन 140 किलो था लेकिन फिल्मों में आने से पहले अभिनेता सलमान खान ने उनका काफी मार्गदर्शन किया और खुद के जिम में अर्जुन को कसरत भी करवाते थे.

सलमान खान की बहन अर्पिता खान से चला अफेयर

खबरों के मुताबिक 18 साल की उम्र में अर्जुन कपूर का अफेयर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ था जो की 2 साल के बाद ब्रेक- अप में तब्दील हो गया, लेकिन सलमान के साथ उनका रिश्ता आज भी काफी मजबूत है.आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स के साथ अर्जुन कपूर की तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट बनाया गया था.

फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की पूरी की शूटिंग

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है. उसके बाद उनकी आने वाली फ़िल्मों में ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं.

इश्क्जादे’ से की अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ ही एक हीरो के रूप में ‘इश्क्जादे’ से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने ‘औरेंगज़ेब’, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ आदि जैसी कई फ़िल्मों में काम किया.