Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमिताभ बच्चन, आमिर खान सहित इन बॉलीवुड सितारों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

देश आज यानी गुरुवार को 73वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में तिरंगा फहराया गया और जश्‍न मनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस बार आज़ादी के पर्व का महत्व और भी खास हो गया है।

15 अगस्त, 1947 के दिन हिन्दुस्तान अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसके बाद हर साल इस दिन को देश के स्वतंत्रता दिवस के रूप में सभी लोग जोर-शोर से मनाते हैं। देश में जगह-जगह पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाता है। सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।

बॉलीवुड में भी इस राष्ट्रीय पर्व की ख़ूब धूम रहती है। सेलेब्रिटीज तिरंगा फहराते हैं और आजादी दिलाने वाले रणबांकुरों को याद करते हैं।

इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अनुपम खेर तापसी पन्नू सहित कई बॉलीवुड सितारों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने फैंस को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस। जय हिंद।। हमारा गर्व हमारे सम्मान का उत्सव है। उन्‍होंने तिरंगे को सलाम करते हुए एक तस्‍वीर शेयर की है।

अजय देवगन ने लिखा, ‘जैसा कि हम आजादी के 73वें वर्ष में कदम रखते हैं, यहां भारत के बहादुर दिलों को सलाम है, जिन्होंने हमें हमारी आजादी दिलाई।’ तापसी पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं ,”दुनिया भर के सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंदी।​”

ऋषि कपूर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोटो शेयर करते हुए सबको शुभकामनाएं दीं। ऋषि कपूर की इस फोटो में उनके साथ भारतीय ध्वज तिरंगा बना दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, “भारत माता की जय।”

अनुपम खेर ने भी एक वीडियो के जरिए देशवासियों को इस दिन की बधाई दी। अपने वीडियो में अनुपम खेर ने सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज से 72 साल पहले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी दिलाई थी। आज हमारी आजादी पूरी है। हमारा देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक है, यह अब कहावत नहीं, वास्तविकता है। आइये हम सब साथ मिलकर देश को प्रगति के शिखर तक ले जाने का प्रयास करते हैं।”

आमिर खान ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! आज का दिन मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि मुझे एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना है, जो स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है!