Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हड़ताली कनिष्ठ अभियंताओं के समर्थन में उतरा सर्वकर्मचारी संघ तबादलों को जल्द किया जाए रद्द : खोथ

सिरसा। ।((सतीश बंसल ) ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कनिष्ठ अभियंताओं का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्वकर्मचारी संघ के उप राज्य प्रधान अविनाश कंबोज व जिला प्रधान सुनील कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इंडस्ट्रियल प्रधान अजय पासी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि जेईओ के तबादलों को लेकर 20 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक तबादलों के आदेश  कैंसिल नहीं होते धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि निगम ने जो ट्रांसफर पॉलिसी बनाई है, उसके हिसाब से ही बदलियां होनी चाहिएं। यूनियन नहीं चाहती कि आम जनता को परेशानी हो, हमारी जायज मांगों को जल्दी से जल्दी मान लिया जाए, नहीं तो काम धंधा बंद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी निगम प्रशासन की होगी। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ के नेतृत्व में कर्मचारी इक_े होकर कनिष्ठ अभियंताओं के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। खोथ ने कहा कि जेईओं के तबादले जल्द से जल्द रद्द किए जाएं। प्रदर्शन में सुरजीत सिंह बेदी मुख्य सलाहकार, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान, मीत चंद, बिंदर मान जेई, रोहताश शर्मा, कमलेश मैडम जेई, बाबूलाल जेई, गोपाल उपाध्याय हजूरा सिंह, सुरजीत सिंह, रमेश सैनी जेई, मुकेश शर्मा जेई, सुखविंदर सिंह जेई रामपाल जेई, बलविंदर सिंह व सोहन लाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी ने हिस्सा लिया।