Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोशल मीडिया पर फिर से ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोगों ने दी सही बर्ताव करने की नसीहत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर ही किसी न किसी वजह को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कर डाला है कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर नसीहत दी है। दरअसल इस बार आलिया भट्ट अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट अपने बॉडीगार्ड से असभ्य तरीके से बात करते हुए दिख रही हैं।

आलिया के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लेनी शुरू कर दी है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से आलिया भट्ट के अपनी गाड़ी से निकलते ही किस तरह उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें भीड़ से बचाने के लिए आगे निकालते हैं।

इस पर आलिया भट्ट चलते-चलते रुक जाती हैं और अपने सिक्योरिटी गार्ड से कहती हैं कि वह आगे चले। आलिया कहती हैं, ‘आप लोग जाइए आगे, आप लोग चलिए।’आलिया के चेहरे से ऐसा लग राह है कि इस दौरान उनका मूड सही नहीं है। वहीं आलिया के इस वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, वैसे ही लोग उनके इस बर्ताव को देख उन्हें सलाह देने लगे। कुछ यूजर्स ने तो लिखा है कि यह रणबीर कपूर का असर है, वो भी मीडिया और फैन्स के साथ बदतमीजी से बात करता है।