Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

BIRTHDAY SPACIAL: देर रात आलिया ने कुछ इस तरह मनाई birthday party, मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के दिन देर रात आलिया ने अपने कुछ ख़ास दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर केक काटते हुए वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

यह सारे फोटोज और वीडियोस इटरनेट पर वायरल हो रहा है। आलिया अपना पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन बखूबी संभालती हैं और यह तस्वीरें इस बात का सबूत है।

आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और दोस्तों के साथ केक काट रही है। आप इस वीडियो में देख सकते है, कैसे आलिया दोनों हाथों से केक काट रही है। आलिया बहुत खुश नजर आ रही है। देर रात पार्टी में आलिया डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टॉप पहना है।

वर्क फ्रंट की बात करें, जल्द ही एक्ट्रेस आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आयेंगे। यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। 

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च, 1993 में मुंबई में हुआ था। वह महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी है। आलिया भट्ट ने 1997 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘अक्षय कुमार की फिल्म ‘संघर्ष’ में काम शुरू किया था।