Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हाउसफुल 4 से अक्षय का लुक हुआ लीक, जैसलमेर में शुरू हुई शूटिंग

बहुप्रतिक्षित फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है। वहीं अक्षय के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है कि वह फिल्म में कैसे दिख रहे हैं। शूटिंग शरू होने के साथ ही अक्षय कुमार का लुक सेट से लीक हो गया है।

फैंस अक्षय के इस लुक को देखकर थोड़ा चौंक सकते हैं। हमेशा बालों और हॉट लुक में नजर आने वाले अक्षय इस बार बिल्कुल अलग दिख रहे हैं। अक्षय फिल्म में एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय का लुक काफी हद तक रणवीर के बाजीराव जैसा दिख रहा है। वहीं हाउसफुल4 की स्टार कॉस्ट भी काफी दिलचस्प है।

अक्षय फिल्म में बने राजा

अब आप सोच रहे होंगे कि अक्षय फिल्म में राजा क्यों बने हैं? बता दें कि हाउसफुल 4 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में दो सदियों के समय को दिखाया गया है। एक समय में आज के बदलते हुए रूप को दिखाया गया है। वहीं दूसरे टाइम जोन में राजा महराजा के समय को बखूबी दिखाया जाएगा।

फिल्म की कहानी काफी हद तक फिल्म बाहुबली से प्रेरित होगी। जिसके चलते बाहुबली के सेट और सीन दोनों कॉपी किए गए हैं। फिल्म में राजाओं के समय के फाइट सीन भी दिखाए जाएंगे। यह सभी सीन कॉमेडी होंगे। यानी बाहुबली का कॉमेडी वर्जन हाउसफुल 4 में दर्शकों को देखने को मिलेगा।