Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Birthday special : इस बालकनी से शुरू हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की LOVE स्टोरी….

उस वक्त ऐश्वर्या किसी और को डेट कर रही थीं और अभिषेक उनके सिर्फ अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की मुलाकात कम ही हो पाती थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को।

हालांकि दोनों का ही रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने अपने आप को काम में बिजी कर लिया। वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी नहीं टिक पाया।

कहा जाता है कि सलमान के बुरे बर्ताव से ऐश्वर्या काफी परेशान थी जिस वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। सलमान से ब्रेकअप होते ही ऐश्वर्या काफी टूट गई थी और उस वक्त उन्हें विवेक ओबेरॉय ने सहारा दिया। इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि सच्चा प्यार अपना रास्ता खुद ही ढूंढ लेता है और यही बात ऐश्वर्या और अभिषेक के लिए सही साबित हुई।

ऐश्वर्या ने साल 2005 में फिल्म ‘बंटी और बबली’ के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। यह गाना काफी हिट हुआ जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में ‘उमराव जान’, ‘गुरू’ और ‘धूम 2’ शामिल हैं। साल 2006 से 2007 तक इन दोनों का मिलना-जुलना काफी बढ़ गया।

कहा जाता है कि गुरू फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेल और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। इसके बाद ‘गुरू’ फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। ऐश्वर्या भी तब तक अभिषेक को दिल दे बैठी थीं। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया।