Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फिर उड़ी धोनी के संन्यास की अफवाह, पत्नी साक्षी ने दिया ये करारा जवाब

सोशल मीडिया पर एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाह उड़ने लगी। अचानक बुधवार रात धोनी के नाम से #DhoniRetires ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा, जिससे माही के तमाम फैंस हैरान रह गए।

इसके बाद जल्द ही उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभाला और धोनी की रिटायरमेंट की खबरे उड़ा रहे लोगों का करारा जवाब दिया। हालांकि बाद में साक्षी ने वह ट्वीट अपने हैंडल से डिलीट कर दिया। अब इसकी क्या वजह है यह तो साक्षी खुद ही बता सकती हैं। हालांकि इससे धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस और बढ़ गया है।

साक्षी ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह अफवाह है. ऐसा लगता है कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है।’ हालांकि इसके बाद साक्षी ने अपने ट्वीट को डिलिट कर दिया।’

आपको बता दें कि धोनी ने बीते साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।