Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ से जन्माष्टमी पर ऑन डिमांड चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) जन्माष्टमी के पर्व पर यात्रियों की मांग पर (ऑन डिमांड) लखनऊ से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके साथ ही आलमबाग बस टर्मिनल से एक जनरथ बस रात्रि 11 बजे वृंदावन के लिए चलाई जाएगी।

लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बुधवार को बताया कि राजधानी के आलमबाग बस टर्मिनल से अभी रात आठ बजे एसी जनरथ बस का संचालन वृंदावन के लिए होता है,लेकिन जन्माष्टमी पर बांके बिहारी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और जनरथ बस रात्रि 11 बजे चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम प्रशासन जन्माष्टमी के पर्व पर ऑन डिमांड यात्रियों के लिए राजधानी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। वृंदावन जाने वाले यात्री अब ऑनलाइन माध्यम से सीटों की बुकिंग करा सकते हैं। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 23 और 24 अगस्त को है।