Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कुछ इस अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं आयशा टाकिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड में टार्जन द वंडर कार फिल्म के जरिए एंट्री करने वाली और धमाल मचाने वाली आयशा टाकिया काफी लंबे समय से फिल्म जगत से दूर चल रही हैं। उनकी आखिरी सबसे सुपरहिट फिल्म सलमान खान के साथ आई वांटेड फिल्म थी। जिसके बाद से ही वह बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि इन दिनों फिर से इस अभिनेत्री का नाम सुर्खियों में है।

आपको बता दें कि आयशा टाकिया अपनी किसी आने वाली फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर चर्चा में है। दरअसल आयशा को हमेशा से ही उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक की वजह से जाना जाता है लेकिन बीते दिनों वह मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। जहां पर उन्होंने अपने बेटे को स्ट्रॉलर पर बैठा रखा था। फोटोग्राफर्स भी एक बार आयशा को देखकर हैरान रह गए।

दरअसल, आयशा टाकिया पहले से काफी ज्यादा हेल्दी हो गई हैं। आयशा इस दौरान ब्लू जींस और टीशर्ट के साथ कूल लुक में नजर आईं। आयशा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। आयशा ने साल 2011 के बाद से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आयशा ने मात्र 4 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।

जिसके बाद उन्होंने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने मेरी चूनर उड़ उड़ जाए में काम किया था। इस गाने के जरिए आयशा ना काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद उन्होंने टार्जन द वंडर कार के अलावा सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म वांटेड भी की थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।