Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करीना ने बताया उनके व्हाट्सएप ग्रुप होती हैं ऐसी बाते…

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कितनी फिट और खूबसूरत हैं ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। करीना की खूबसूरती बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती ही जा रही है। करीना पर लाखों दिल फिदा हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस भी कहा जाता है। इन दिनों करीना अपने रेडियों शो से खूब चर्चाएं बटोर रही है। करीना अपने रेडियो शो में अलग अलग मेहमानों को बुलाती है और उनके बातें करती है। बीते दिनों ही करीना के शो में कई स्टार्स आ चुके है। हाल ही में करीना ने अपने इस रेडियो शो में एक खुलासा किया है। दरअसल करीना ने सो में अपने सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा किया है।

इस ग्रुप में अपनी गर्ल गैंग के साथ सीक्रेट्स शेयर करती है। करीना ने बताया कि, उनके इस ग्रुप का नाम ‘गट्स’ है। करीना ने बताया की इस ग्रुप में ” मैं अपने सहेलियों के साथ इस बात पर चर्चा करते हैं कि कैसे लोग इतना गट्स जुटा लेते हैं कि वो सभी ऐसे अजब गजब स्टाइल के कपड़े पहन लेते हैं। इसके साथ ही वो अपने इस ग्रुप में अपनी फ्रेंड्स के साथ खूब शेयरिंग करती है। बता दें कि करीना के इस ग्रुप बेस्ट अमृता अरोरा से लेकर स्वरा भास्कर जैसे नाम ऐड है।

हो सकता है कि ग्रुप में मलाइका अरोरा और करिश्मा कपूर भी ऐड हो। वहीं बात करीना की करें तो वो हाल ही में बेटे तैमूर औऱ पति सैफ के साथ छुट्टियां मनाकर इंडिया लौटी है। पिछले कई दिनों से वो बाहर ही थी। जहां उन्होंने बेटे तैमूर का बर्थडे मनाया और फिर उन्हें क्रिसमस सेलिब्रेशन औऱ न्यूईयर सेलिब्रेशन करने का मौका मिला। फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली है।

जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोजिट दिखने वाली है। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी है। इसके अलावा वो जल्द ही करण जौहर की मैग्नम ओपस फिल्म तख्त में भी दिखेंगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वो रणवीर सिंह और विक्की कौशल की बहन बनीं दिखेंगी।