90 के दशक में सेक्स सिंबल के तौर पर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की मुसीबतें अब और बढ़ गई हैं। ममता और उनके पति विक्की गोस्वामी को ड्रग्स केस में भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।
ठाणे सेशन कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित किया है। बता दें कि साल 2016 में ममता और उनके पति विक्की का नाम 2000 करोड़ की ड्रग्स तस्करी में सामने आया था। पुलिस ने ठाणे से दो ड्रग्स डीलरों को पकड़ा था।
उनकी सूचना के बाद पुलिस ने सोलापुर के एवोन लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा था। इस मामले में ही ममता और विक्की का नाम सामने आया था। इसी मामले में ममता और विक्की के खिलाफ मार्च में गैर जमानती वारंट जारी किया था।
अब इस केस में दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिके, ममता और विक्की इन दिनों केन्या में हैं। पुलिस अब इंटरपोल के जरिए दोनों को पकड़कर भारत वापस लाने की तैयारी में जुट गई है।
इस केस में अभी तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। इस मामले में ठाणे के एसीपी भरत शेलखे ने कहा, ‘हमारे पास ममता और विक्की के खिलाफ कई सारे सबूत हैं। पकड़े गए आरोपियों ने ना सिर्फ अपना जुल्म कबूला है बल्कि ममता का नाम भी लिया है।’