ऐलनाबाद 17 अप्रैल -(।(सतीश बंसल ) आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी डॉ० सुशील गुप्ता ऐलनाबाद में सदस्यता अभियान कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आम आदमी पार्टी विधानसभा ऐलनाबाद की ओर से यश रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गोबिन्द कम्बोज ने की। इस अवसर पर अनेक लोगों ने कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों छोडक़र आप में शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, जिलाध्यक्ष शहरी विरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष ग्रामीण जी.पी.एस. किंगरा, कुलदीप गदराना, श्याम मेहता, ऐलनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण वर्मा आदि नेतागण मौजूद रहे। सभा में बोलते हुए डॉ० गुप्ता ने कहा कि देश में बदलाव की लहर चल रही है। हरियाणा में अब स्कूल, अस्पताल की राजनीति शुरूआत हो चुकी है। आप के बढते प्रभाव से सभी विरोधी पार्टियां घबराई हुई है। गुप्ता ने यहां यश रिसोर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। गुप्ता ने कहा कि प्रदेशभर के नगरपालिका क्षेत्र में प्रोपर्टी आईडी बनाने के लिए किया सर्वे में पूरी तरह गलत हैं और सरकार उस कम्पनी पर कार्रवाई करने के बजाए, उसको बचा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पूर्व विधायकों की वन पैंशन नियम लागू करने के से पूरे देश की विरोधी पार्टियां परेशान हो गई हैं। चार बार विधायक रहे निर्मल सिंह ने एक पैंशन लेने की घोषणा के बाद तो हरियाणा की गठबंधन सरकार के कुछ नेताओं ने ज्यादा ही परेशान होकर आप नेताओं पर ओच्छी टिप्पणियां शुरू कर दी हैं।
हरियाणा के पार्टी प्रभारी डॉ० सुशील गुप्ता की अगुवाई में चार बार विधायक रहे निर्मल सिंह द्वारा एक पैंशन लेने की घोषणा करने के बाद उन्होंने प्रदेश के अन्य पूर्व विधायकों को इसका अनुशरण करने और सरकार से इसको हरियाणा में लागू करने की मांग उठाई है। उसके उपरांत यह प्रदेश में एक मुद्दा बन गया है। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में पूर्व विधायकों की पैंशन पर हर माह करोड़ों रूपए खर्च होते हैं। अगर यह पैसा शिक्षा व जनसुविधाओं पर खर्च किया जाए तो आम लोगों को एक बडी राहत मिलेगी लेकिन देश में 75 साल तक राज करने वाली पार्टियां यह मोह-माया त्यागने को तैयार नहीं है। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता वन पैंशन नियम लागू करने की मांग उठा रही है और सरकार को इसको तुरन्त लागू करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो हरियाणा प्रदेश में जब भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उसी वक्त पूर्व विधायकों की वन पैंशन नियम लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में स्कूलों की हालत बहुत खराब है और स्वास्थ्य सेवाओं को जनाजा निकला हुआ है। इस मौके सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा, वरिष्ठ नेता ताराचंद फौजी, मनीष अरोड़ा, संगठन मंत्री जसविन्द्र सिंह, संगठन सचिव महेद्र वर्मा, कार्यकारी ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष भूप सिंह घोसालिया, श्योचंद चालिया, मनजीत सिह, रामप्रकाश, कश्मीर लाल, महेंद्र गिगोरानी, राकेश वर्मा, रोहताश, सुनील कुमार, जगदेव बराड़़, जगदीश सिहाग, बनवारी लाल घोड़ेला, मोहन खोथ, राकेश चौपटा, बलवीर भुक्कल, सुखदेव सिंह खालसा, तिरथ सिंह, हनुमान जांदू, अक्षय कुमार, शंकर सिंह, मदन वर्मा, प्रेम हरखिया, गुरपाल सिंह गिल आदि लोग मौजूद थे।