जमुई। बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप गांव के ही दो शख्स पर लगा है। पीड़ित महिला ने खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोपियों की पहचान अरुण यादव और दशरथ यादव के रूप में की है।
35 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि वह शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। रास्ते में अकेला पाकर अरुण यादव ने उसे पकर कर जबरदस्ती जमीन पर पटक दिया। फिर गांव के ही दशरथ यादव के साथ मिलकर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके अलावा दोनों ने धमकाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता के अनुसार, उसके पति दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। वह घर पर अपने बेटे के साथ रहती है।
खैरा थाना के पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो कार्रवाई होगी पुलिस करेगी।