Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवती ने छोटी बहन को सहेली के पास छोड़ा, पति ने किया दुष्कर्म

 

मुंबई। पालघर जिले के माणिकपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की 10 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दस साल की छोटी बहन के साथ अपनी सहेली, उसके पति के यहां रहती है। 8 दिसंबर को वह बहन को सहेली के पास छोड़कर सूरत गई थी। इस दौरान सहेली के पति ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। पीडि़त लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस धारा 376(1)एबी पोक्सो 4, 6, 8, 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।