Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बिहार के 78 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ : उप मुख्यमंत्री

पटना। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के 78 लाख किसानों के खाते में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पैसा स्थानांतरित किया गया। आज प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.75 करोड़ किसानों को 9वीं किश्त के रूप में 19,500 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसानों से संवाद भी किया गया।

वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़े तारकिशोर प्रसाद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 9वीं किश्त माध्यम से बिहार के 78 लाख किसान को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के माध्यम से कृषि उद्यमियों को लाभ मिल रहा है एवं उनकी आय में वृद्धि हुई है। कृषि नीतियों में छोटे किसानों को अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे किसान भाइयों के सामर्थ्य एवं परिश्रम से कृषि निर्यात के नए रिकॉर्ड कायम हुए हैं। कृषि निर्यात के मामले में भारत पहली बार दुनिया के टॉप-10 देशों में पहुंचा है। मिशन हनी बी के परिणामस्वरूप 700 करोड़ रुपये के शहद का निर्यात हुआ है। दलहन उत्पादन में पिछले 6 वर्षों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की बदौलत ग्रामीण क्षेत्रों में आईस और चीलिंग प्लांट के माध्यम से उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में सैफ्रन पार्क बनाकर, मणिपुर में अनानास उत्पादन, पहाड़ी क्षेत्रों में मशरूम के उत्पादन से किसान भाइयों को उनके उत्पादन का बेहतर लाभ मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने भी कृषि रोडमैप के माध्यम से कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वकांक्षी कार्यक्रम क्रियान्वित किए हैं, जिसके अच्छे परिणाम आए हैं। किसान भाई अपनी आय में वैल्यू एडिशन करके तथा एफ.पी.ओ. से जुड़कर अपने उत्पादन की कीमत पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसानों की खुशहाली और समृद्धि से ही देश समर्थ एवं समृद्ध होगा।