Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

62 साल के बुजुर्ग ने 16 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, चचेरी बहन को भेजा अश्लील वीडियो

 

राजस्थान। राजस्थान के भरतपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर ब्लेकमेल भी किया। इसके बाद, जब बुजुर्ग का मन भर गया तो, उसने दुष्कर्म का वीडियो पीड़िता की बहन को भेज दिया। वीडियो भेजने के साथ ही आरोपी ने पीड़िता की चचेरी बहन से भी अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। आरोपित ने कहा कि अगर वह उसके साथ संबन्ध नहीं बनाती है तो वो इस वीडियो को सोशल मीडियो पर वायरल कर देगा। पीड़ित की चचेरी बहन ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता की आरोपी बुजुर्ग के बगल चाय की दुकान दी थी और वह वहीं रोज खाना पहुंचाने अपने जाती थी।एक दिन जब पीड़िता अपने पिता को खाने पहुंचाने दुकान पर गई तो आरोपी शख्स ने उसको अंदर बुला लिया औऱ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपित ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को इसका (वीडियो) दिखाते हुए, उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।