Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्मे, जिन्होंने बॉक्स आफिस पर मचाया धमाल

बॉक्स ऑफिस पर यु तो हर वीकेंड कोई न कोई मूवी दस्तक देती है….पर इनमे से कुछ ही मूवीज ही जो अपनी छाप छोड़ कर जाती है…जी हां तो  हम आपको रूबरू कराएँगे 2017 की ब्लॉकबस्टर मूवीज से,जिन्होंने 2017  में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी धम्माल मचाया है…..

काबिल

सबसे पेह्ले बात करते है ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल की जो की 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी….इस फिल्म ने 103.84 का कलेक्शन किया, जो की एक हिट साबित हुई…. संजय गुप्ता के डायरेक्शन में पहली बार रितिक रोशन ने अपने दमदार परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया…आपको बता दे कि इस फिल्म का टोटल बजट 50 करोड़ का था.

रईस

तो वही शाहरुख खान की रईस ने इस फिल्म को कड़ी टक्कर दी… फिल्म में शाहरुख रईस आलम की भूमिका में थे….उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीक़ीमाहिरा खानअतुल कुलकर्णीजिशान और नरेन्द्र झा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आये….और इस फिल्म ने टोटल 137.51 करोड़ का कलेक्शन किया…. आपको बता दे कि इस फिल्म का टोटल बजट 85 करोड़ का था.

  जॉली एलएलबी 2

इसके साथ हीवो फिल्म जो की 2017 की बड़ी हिट साबित हुई वो है फिल्म जॉली एलएलबी 2। यह  एक ऐसी फिल्म है जो पहले से आखिरी सीन तक दर्शकों का मनोरंजन करती रही।2013 में बनी जॉली एलएलबीका सीक्‍वेल है।3200 स्क्रीन पर रिलीज हुई ने 117 करोड़ का कलेक्शन किया।आपको बता दे कि इस फिल्म का टोटल बजट 45 करोड़ का था.

 बद्रीनाथ की दुल्हनिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर रोमांटिक कॉमिडी बद्रीनाथ की दुल्हनिया‘ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया…. वरुण-आलिया की जोड़ी  को लोगो ने खूब पसंद किया…116 करोड़ का कलेक्शन कर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी….. आपको बता दे कि इस फिल्म का टोटल बजट 42 करोड़ का था.

बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के तमाम रेकॉर्ड तोड़ डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन‘  ने अपना एक अलग ही रिकॉर्ड हासिल किया…जी हां इस फिल्म का जादू लोगो के सर चढ़ कर बोला और इसका रिएक्शन हमे इस मूवी के कलेक्शन पर देखने को मिला।जी हां आपको बता दे की इस फिल्म ने  100..200 नहीं बल्कि 500 करोड़ का आकड़ा पार किया….तो वही इस फिल्म का टोटल बजट 250 करोड़ का था…

टॉयलेटः एक प्रेम कथा

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेटः एक प्रेम कथान सिर्फ भारत के  पर विदेशो के सिनेमा घरो में भी हिट साबित हुई है।स्वच्छ भारत अभियान पर बेस्ड इस मूवी ने खुले में शौच के चलन के खिलाफ खूब जागरूकता फैलाई।इस मूवी ने134.22 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वही इस फिल्म का टोटल बजट 40 करोड़ का था…

 गोलमाल अगैन

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई गोलमाल अगैनने बॉक्सऑफिस पर बंपर कमाई कर डाली है. और बन गई इस साल की बॉल्कबस्टर फिल्म……. कई  सितारो से सजी इस फिल्म ने ऑडियंस को जम कर एंटरटेन किया….  गोलमाल‘ एक ऐसी सनकी हुई कॉमिडी की फ्रैंचाइजी है जिसे पिछले 11 सालों से जिंदा रखा गया है…. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 205.65  करोड़ का बिजनेस किया…

‘जुड़वा 2

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जुड़वा 2ने शानदार कमाई करके सबको चौंका दिया है. वरुण धवनजैकलीन फर्नांडीज़ और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म ने ने 16 दिनों में पुरे दुनिया में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडिया में 140 करोड़ का बिजनेस किया…