भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच प्रगति पर है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। आपको बता दे कि विश्वकप के बाद यह भारतीय टीम का पहला दौरा है।
King Kohli ??#TeamIndia pic.twitter.com/BiiNzL4GCS
— BCCI (@BCCI) August 11, 2019
चल रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने लए में दिख रहे है। विराट ने अपना आखिरी शतक ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 8 मार्च 2019 को मारा था। जिसके बाद भारतीय कप्तान ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने कैरियर के 42वां शतक जड़ दिया है।
विराट ने 42 में से सबसे अधिक वेस्टइंडीज के खिलाफ मारे शतक
इस शतक के साथ विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 में से 8 शतक मार चुके है। किसी भी अन्तराष्ट्रीय टीम के खिलाफ यह उनका सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड बन गया है। इसे पहले विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक मारे थे।
? Virat Kohli brings up his 42nd ODI ton ? ?
How many more runs will India add?
FOLLOW #WIvIND LIVE ? https://t.co/TiRx4S3IQb pic.twitter.com/Bc8LC7ugnX
— ICC (@ICC) August 11, 2019
विराट का वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ बना हाईएस्ट स्कोर
इसे पहले साल 6 जुलाई 2017 को 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब 2019 में यह 120 रनों की पारी उनका हाईएस्ट स्कोर है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक 117 रनों के साथ विराट ने 2 दिसंबर 2011 को मारा था। 5 जुलाई 2013 को 102 रन, 17 नवंबर 2014 को 127 रन, 6 जुलाई 2017 को 111 रन, 21 नवंबर 2018 को 140 रन, 24 नवंबर 2018 को 157 रन, 27 नवंबर 2018 को 107 रन की पारी खेली थी।
करीब 5 महीने 3 दिन बाद फैंस विराट के बल्ले से शतक का नजारा देख रहे है। इस शतक से पहले इसी साल मार्च में भारत ने ऑस्ट्रलिया का दौरा किया था। इस दौरे पर विराट ने तीन शानदार शतक लगाए थे। जिसके बाद अब जा विराट के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला।