Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तय समय के बाद पटाखा जलाने के आरोप में 452 गिरफ्तार

 

 

कोलकाता। कोलकाता में दीपावली की रात तय समय के बाद तेज पटाखे जलाने के आरोप में 452 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार सुबह पुलिस ने एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह आंकड़ा रात 12 बजे तक का है।

कोलकाता पुलिस के सभी 10 प्रशासनिक विभागों में पुलिस की तैनाती रखी गई थी। पुलिस ने रातभर छापेमारी अभियान चलाया है। पुलिस के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी थे। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों से 452 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अधिकतर लोगों की गिरफ्तारी रात 11 बजे के बाद हुई है। पकड़े गए लोग 90 डेसीबल तक की अनुमति प्राप्त सीमा से अधिक क्षमता वाले पटाखे जला रहे थे।