Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्रीनगर जेल के 30 कैदी आगरा की सेंट्रल जेल शिफ्ट

 

 

आगरा। अनुच्देछ 370 हटाने के बाद कश्मीर में चल रहे तनाव के मद्देनजर गुरुवार को वहां के 30 कैदियों को आगरा के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया। सभी कैदियों को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से यहां विशेष विमान से लाया गया। सुरक्षा के लिहाज से खेरिया हवाई अडडे को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सभी कैदी विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर लाए गए। यहां से पुलिस के बंद वाहनों से इन्हें केंद्रीय कारागार तक पहुंचाया गया।

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद वहां बड़ी संख्या में उन लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं, जिनकी वजह से शांति-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इनमें से तीस कैदियों को यहां पहुंचाया गया है। खेरिया हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन कैदियों को केंद्रीय कारागार तक पहुंचाया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि किसी को कैदियों को लाने वाली गाड़ियों तक जाने की अनुमति नहीं थी। बताया जा रहा है कि यहां भेजे गए कैदियों में अलगाववादी विचारधारा रखने वाले शामिल हैं। कैदियों को लाने वाले वाहनों की खिड़कियों तक को पूरी तरह से ढक दिया गया था और केंद्रीय कारागार के बाहर भी सुरक्षा के मददेनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा 35ए हटाकर दो भागों में जम्मू और लददाख बांटकर केंद्र शासित राज्य घोषित किए जाने के बाद वहां सरगर्मियां तेजी से बढ़ीं। वहां की जेलों में बंद कैदियों को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। पहली खेप में गुरुवार को 30 कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान से केंद्रीय कारागार लाया गया। जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया एजेंसियां चौकन्नी रहीं। खेरिया एयरपोर्ट से सेंट्रल जेल के बीच पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सूत्र बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के कैदियों को सुरक्षा के लिए पीएसी की प्लाटून बढ़ाने की तैयारी की गई है। फिलहाल कैदियों की शिफ्टिंग को लेकर जेल के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।