Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इंदौर आई हॉस्पिटल की लापरवाही से 11 लोगों के जीवन में छाया अंधेरा, चली गई आंखों की रोशनी

इंदौर। भारत में अक्सर ही ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जब डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हो और कभी-कभी तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है, लेकिन फिर भी यहां की चिकित्सा व्यवस्था सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। यही कारण है कि इंदौर में डॉक्टरों की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर में अस्पताल की लापरवाही से 11 लोगों के जीवन में हमेशा के लिए अंधेरा छा गया। दरअसल यहां पर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए मरीजों की आखों की रोशनी ही चली गई। इंदौर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद 11 लोगों की आखों की रोशनी ही चली गई। इनमें से कुछ की तो एक आंख तो कुछ की दोनों आखों की रोशनी चली गई।

बताते चलें कि बीते 8 अस्त को राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद के मरीजों को आई हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। उसी दिन सभी मरीजों का ऑपेरशन भी किया गया। इसके अगले दिन यानी 9 अगस्त को मरीजों की आंखों में दवाई डाली गई, जिसके बाद उन्हें सबकुछ सफेद दिखना शुरू हो गया। कुछ मरीजों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में पाया कि इनकी आंखों में इनफेक्शन हो गया है।

वहीं जब यह मामला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा, तो उन्होंने फौरन कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दीहै और जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा और उसी आधार पर हॉस्पिटल और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।