Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। राज्य सरकार ने सोमवार की देर रात 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें कई जिलों के पुलिस उप महानिरीक्षक शामिल हैं।

शासन ने जिन अफसरों का तबादला किया है। उनमें प्रतीक्षारत आनन्द प्रकाश तिवारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश द्वितीय को पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस उन्नाव से यूपी एसएसएफ का डीआईजी बनाया गया है। उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र से पुलिस मुख्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाये गए हैं। धर्मेंद्र सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात लखनऊ से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे बनाया गया है।

इनके अलावा जे रविंदर गौड़ पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र से पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर बनाया गया है। डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर से सहारनपुर रेंज भेजा गया है। आरके भारद्वाज को पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईटी लखनऊ से पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर, अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से आजमगढ़ रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक, सुभाष चन्द्र दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ से पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर भेजा गया है। साथ विकास कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक (नगर) आगरा भेजा गया है।

चार अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

शासन ने देर रात को चार अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए थे। इनमें राम अर्थ को कानपुर से बिजनौर, अमित कुमार को बिजनौर से मेरठ, मोहिनी पाठक को मेरठ से यूपी-112 मुख्यालय और राम सुरेश को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से उप सेना नायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है।