Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘हकीकत-ए-जिन्दगी’ पुस्तक का हुआ विमोचन

लखनऊ डेस्क:

सेना कोर्ट लखनऊ द्वारा आयोजित बायो-कम्पोस्ट केबिन उद्घाटन एव माननीय एयर मार्शल अनिल चोपड़ा द्वारा लिखित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें सेना कोर्ट के न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह, न्यायमूर्ति एस.बी.एस.राठौर, ले.जनरल ज्ञान भूषण, एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा, संयुक्त रजिस्ट्रार ले.कर्नल सीमित कुमार, उप-रजिस्ट्रार विंग कमांडर एस.एन. दिवेदी एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी नायब सूबेदार अमरनाथ झा इत्यादि शामिल हुए |

 

 

  • न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह ने सर्व-प्रथम बायो-कम्पोस्ट केबिन का उद्घाटन एवं माननीय एयर मार्शल अनिल चोपड़ा की पुस्तक हकीकत-ए-जिन्दगी का विमोचन किया जो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा व्यक्त अनुभूतियों एवं विचारों का संकलन है|
  • बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आज सेना कोर्ट और बार ने मिलकर पर्यावरण-मित्र जैविक-खाद बनाने वाले एक ऐसे संयंत्र का उद्घाटन हुआ जो सेना कोर्ट और बार से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने का कार्य करेगी|
  • इस खाद का प्रयोग परिसर के पौधों के लिए किया जाएगा|