Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सांसदो का विवादित बयान, कहा भारत के मुस्लिम हिंदुओं के हैं वंशज

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने लोकसभा में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश मुस्लिम हिंदुओं के वंशज हैं। उनकी इस तरह की टिप्पणी से विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि उन्होंने दोनों ही समुदाय से अपील की कि वे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

सांसद हुकुमदेव ने विपक्ष की आलोचना की और कहा कि वह अकारण ही सत्तापक्ष को हिंसा के लिए जवाबदार बता रही है। उनका कहना था कि आखिर वंदे मातरम् का गायन अपराध कब से माना जाने लगा। आज माहौल ऐसा ही बना दिया गया है।

जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद और खान अब्दुल गफ्फार खान ने वंदे मातरम् का गायन किया था। ऐसे में यदि कोई कहता है कि वह वंदेमातरम् नहीं गाना चाहता तो वह ठीक नहीं है। उनके इस तरह के बयान से विवाद बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.