तिरुवनंतपुरम : केरल के सबरीमाला मंदिर में भगदड मचने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 31 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसा पुलिस बैरीकेडिंग टूटने का कारण हुआ। इनमें से 11 को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गय़ा है। अन्य लोगों को पंपा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर में प्रवेश की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। NDRF की टीम घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हुई है। यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई। घायलों में ज्यादातर लोग दक्षिण भारत के कई राज्यों से सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। इस समय लाखों की तादाद में श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर पहुंचते हैं।
सबरीमाला मंदिर में मची भगदड़, 31 घायल, दो की हालत नाज़ुक
केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर का नाम बदलकर अब सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी मंदिर कर दिया गया है। देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस मंदिर में आते हैं। आधिकारिक दस्तावेजों में पथानामथिट्टा जिले के घने जंगलों में स्थित भगवान अयप्पा को समर्पित यह मंदिर सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर के नाम से जाना जाता है।इससे पहले 14 जनवरी, 2011 को सबरीमला मंदिर परिसर में हुई भगदड़ में 106 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं भीड़ की चपेट में आने से करीब 100 लोग जख्मी हुए थे।