Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सफेद बालों को काला करेगी काली मिर्च और चाय

लाइफस्टाइल डेस्क: आज कल बालों का असमय सफेद होना एक आम बात है| जिसे लेकर हर कोई परेशान रहता है लेकिन अब चिंता करना छोड दीजिये, क्यूँकि आपके किचन में छिपा है, इस समस्या का समाधान| जी हाँ  हम बात आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की सामग्री की कर रहे हैं आईये जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं; जिनसे हम अपने सफेद होते बालों को काला  कर सकते हैं :                                                                                   how-to-prevent-hair-greying                                                                                                                                               

1 – काली मिर्च: जी हाँ काली मिर्च  आपके  खाने का तो स्वाद बढाती ही है; साथ ही आपके बालों को भी काला करती  है स्वाद में तीखी काली मिर्च अब आपके बालों को काला करेगी  कैसे ? काली मिर्च को पानी में थोड़ी देर तक उबालिए इस पानी को ठंडा करके अपने बालों धोइए कुछ दिनों में आपके बाल काले हो शुरू हो जायेंगे| 

2 -काफ़ी या काली चाय: चाय या काफ़ी भी आपके बालों को काला करने का काम करते हैं ,चाय या काफ़ी को उबाल कर छान लें इस पानी से अपने बालों को धोएं| 

3-प्याज: प्याज को हम सब सब्जी, सलाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि प्याज आपके बालों को भी काला करते हैं? जी प्याज का पेस्ट या रस बालों में लगाया जाये तो बालों का कालापन धीरे-धीरे वापस आने लगता है|

4 -मेथी: मेथी को मेहंदी में पीस कर या इसका पेस्ट बना कर बालों में लगाने से बाल मजबूत और शाईनी होते हैं| 

 5-करी पत्ता: करी पत्ता जहाँ तड़का लगाने के काम में आता है वहीँ इसका पेस्ट बालों में लगाने से काले बनते है|

6 -घी: दाल में तड़का लगाना हो या रोटी में लगाना हो शायद कोई ऐसा होगा जिसे घी न पसंद हो,पर क्या आपको पता है कि घी जितना स्वाद में अच्छा होता है उतना ही आपके बालों के लिए फायेदेमंद है ?जी बालों में घी की मालिश करने से बालों को पोषण मिलता है| बाल प्राकृतिक रूप से काले होने लगते हैं|

ये भी जानें:

एलोवेरा जहाँ आपकी त्वचा का रंग निखरता है वही आपके बालों को स्वस्थ ,मजबूत ,काले और घने बनाता है|

   अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में इन चीजों को शामिल कीजिये और अपने बालों को स्वस्थ ,मजबूत और काला बनायें| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.