Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विराट और अनुष्का केपटाउन में अक्षय कुमार के साथ आए नजर, देखिए फोटोज

भारतीय कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा को केपटाउन में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ देखा गया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी। विराट और अनुष्का की 11 दिसंबर को इटली के एक हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी हुई थी। इसके बाद इन्होंने फिनलैंड में हनीमून मनाया। इन्होंने इसके बाद दिल्ली में 21 दिसंबर को और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दिया था।

टीम इंडिया 27 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई थी। भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी वाइफ्स भी यहां पहुंची है और अनुष्का भी पहली बार विराट की पत्नी के रूप में उनके साथ यहां मौजूद है। अनुष्का को अपने पति विराट और फिल्म पटियाला हाउस के को-स्टार अक्षय कुमार के साथ केपटाउन में लंच करते हए देखा गया। विराट और अनुष्का द्वारा मुंबई में दिए गए रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी, लेकिन अक्षय कुमार उसमें नहीं पहुंचे थे। ‍अक्षय इन दिनों अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुट्‍टियां मना रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने लंच पर विराट और अनुष्का से मुलाकात की।

इससे पहले विराट और अनुष्का का यहां 50 प्रतिशत सेल की दुकान का फोटो वायरल हुआ था जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया था। फैंस का कहना था कि जब शादी पर करोड़ों खर्च करेंगे तो इसके बाद सेल में ही जाकर खरीदारी करनी होगी।