Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा अध्यक्ष और केन्द्रीय खेल मंत्री ने यशपाल शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य यशपाल का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यशपाल अंपायर और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे।

बिड़ला ने कहा कि यशपाल ने भारतीय क्रिकेट को कई “सुनहरे क्षण” दिए और कहा कि उनकी मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए एक “अपूरणीय क्षति” है।

उन्होंने ट्विट किया, “1983 में विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा जी का निधन दुखद है। भारतीय क्रिकेट को कई सुनहरे पल देने वाले यशपाल जी अनेक युवा प्रतिभाओं को भी सामने लाए। उनका निधन क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

वहीं, खेल मंत्री ने कहा कि यशपाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने ट्विट किया, “महान क्रिकेटर और 1983 विश्व कप विजेता सदस्य श्री यशपाल शर्मा के निधन से दुखी हूं। उनका शानदार करियर था और वह 1983 विश्व कप में भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह एक अंपायर और राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे। उनका योगदान भूलाया नहीं जा सकता।”

यशपाल शर्मा ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में भारत के लिए एकदिवसीय पदार्पण किया था। उन्होंने 26 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली थी,इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। 66 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 42 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने प्रारूपों में क्रमशः 1606 और 883 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.