Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युधिष्ठिर ने क्यों कहा, ‘हम 5 नहीं, बल्कि 105 हैं’

यह रोचक प्रसंग महाभारत में उल्लेखित है। बात द्वापरयुग में उस समय की है जब पांडव वनवास में थे, एक बार दुर्योधन को किसी शत्रु ने बंदी बनाए जाने की खबर सुन युधिष्ठिर चिंतित हो गए।dropadi_11_22_11_2016

उन्होंने भीम से कहा, हमें दुर्योधन की रक्षा करनी चाहिए। लेकिन भीम यह बात सुनकर नाराज हो गए। उन्होनें कहा, आप उस व्यक्ति की रक्षा की बात कह रहे हैं, जिसने हमारे साथ कई तरह से बुरा व्यवहार किया। द्रोपदी चीरहरण और फिर वनवास आप भूल गए।

इस तरह भीम ने दुर्योधन के बारे में काफी भला बुरा कहा, लेकिन युधिष्ठिर चुप रहे। अर्जुन भी वहां मौजूद थे। यही बात युधिष्ठिर ने अर्जुन से कही, तो वह समझ गए और अपने गाण्डीव उठाकर दुर्योधन की रक्षा के लिए चले गए।

अर्जुन कुछ देर बाद आए और उन्होंने युधिष्ठिर से कहा, शत्रु को पराजित कर दिया गया है। और दुर्योधन अब मुक्त हैं। तब युधिष्ठिर ने हंसते हुए भीम से कहा, भाई! कौरवों और पांडवों में भले ही आपस में बैर हो, लेकिन संसार की दृष्टि में तो हम भाई-भाई हैं। भले ही वो 100 हैं और हम 5 तो हम मिलकर 105 हुए ना।

Leave a Reply

Your email address will not be published.