Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत की महिला अंडर 18 हॉकी टीम के एशिया कप जीतने के सपने को जापान ने तोड़ा

Rio de Janeiro : Indian women hockey players celebrate a goal against Japan during opening match of pool B at the Rio Olympic 2016 in Rio de Janeiro, Brazil on Sunday. PTI Photo by Atul Yadav (PTI8_7_2016_000212b) *** Local Caption ***

भारत की महिला अंडर 18 हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हर का सामना करना पड़ा. तय समय में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद मैच का फैसला शूटआउट से किया गया जिसमें भारत जापान से 2- 4 के मुकाबले से हार गया। लालरेमसियामी ने भारत को पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी और पहले हाफ के बाद भारत के पास 1-0 की बढ़त थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने धीमी शुरुआत की। भारतीय महिलाओं ने इस दौरान गेंद अधिकतर अपने पास रखी और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए लेकिन वह उन्हें गोल में नहीं बदल पाईं। भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने जापान का अटैक रोके रखा लेकिन 62वें मिनट में तामुरा ने उसके लिए गोल कर मुकाबले को शूटआउट में पहुंचा दिया। शूटआउट में दोनों टीमों ने अपने पहले दो प्रयासों में सफलता हासिल की। जापान ने तीसरा मौका गंवा दिया जबकि भारत तीसरे और चौथे शूट पर गोल नहीं कर पाया। जापान ने अंतिम प्रयास में गोल कर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.