Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय निशानेबाजी टीम पहुंची टोक्यो, इन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

टोक्यो। भारतीय निशानेबाजी टीम 23 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंच गई। टोक्यो पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण के लिए शूटिंग दल के नमूने एकत्र किए गए हैं और वे सभी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी दल क्रोएशिया में ज़ाग्रेब बेस से एम्स्टर्डम पहुंचा था।

इस बार ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों से देश को पदक की काफी उम्मीद है। भारत के 15 निशानेबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, और अंजुम मौदगिल भारत के निशानेबाजी दल के प्रमुख चेहरे हैं। भारतीय टीम ने नई दिल्ली और क्रोएशिया में आइएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता था। कम प्रतिनिधित्व के कारण क्रोएशिया में नई दिल्ली की तुलना में पदकों की संख्या कम थी।

नई दिल्ली में, 52 निशानेबाजों ने प्रतिस्पर्धा की, जबकि क्रोएशिया में केवल 14 भारतीय निशानेबाज ही मैदान में थे। टोक्यो 2020 के लिए भारतीय शूटिंग दल में दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अंगद वीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल तेजस्विनी सावंत, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, और राही सरनोबत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.