Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा रायरबेली और अमेठी सीट भी कांग्रेस से छीन लेगी: महेंद्र नाथ

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री को लेकर तंज कसा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उनका प्रयोग पहले भी कर चुकी है। उनके अंदर कुछ नया नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा रायरबेली और अमेठी सीट भी कांग्रेस से छीन लेगी। महेंद्रनाथ पांडेय ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। प्रियंका गांधी के सवाल पर महेंद्र पांडे ने चुटकी लेते हुए कहा प्रियंका का प्रयोग पहले भी बहुत हो चुका है। बीजेपी इस बार पूरी तैयारी में है। रायबरेली और अमेठी की सीट भी हम छीन लेंगे। सोनिया गांधी कदमताल करती हैं। कभी दो कदम प्रियंका गांधी को चलाती हैं तो कभी दो कदम राहुल गांधी को।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो यह समझते हैं कि गांधी परिवार के आगे कुछ नहीं है। इसीलिए वो लोग इटालियन सोनिया गांधी को भी स्वीकार किए हुए हैं। देश में बीजेपी का जनाधार बड़ा है लोग अगले पीएम के रूप में फिर से मोदी जी को ही देखना चाहती है।