Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाई और गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर मनाने गया WWE रेलसर, पहुंच गया हवालात

पूर्व WWE चैंपियन एल्बर्टो डेल रियो ने कंपनी भले ही छोड़ दी, मगर विवादों के दामन ने उनका साथ नहीं छोड़ा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि डेल रियो पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया है। इसके बाद डेल रियो एक बार फिर चर्चा में हैं।alberto-del-rio-and-paige_1483439935

नए साल पर ऑस्ट्रिया में एक पब में अपने भाई और गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर मनाने पहुंचे डेल रियो हवालात में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। सूत्रों के अनुसार डेल रियो और उनके भाई एल हीजो डोस कारा नाइटक्लब में लड़ते नजर आए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार डेल रियो और उनके भाई आपस में ही भिड़ गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार डेल रियो के भाई को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दोनों की लड़ाई में एक और शख्स बीच में आया था, जिसे भी चोट के चलते अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद डेल रियो अपनी गर्लफ्रेंड पेज के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा आ गए। खबरों के अनुसार पेज और डेल रियो ने सगाई कर ली है। पेज ने 2016 में अपने से उम्र में 18 साल बड़े डेल रियो को रिंग के बीच प्रपोज किया था।

डेल रियो ने 2016 में WWE को अलविदा कहा था। पेज भी चोट के चलते लंबे समय से रिंग से बाहर हीं हैं। WWE और उनके फैंस को पेज की वापसी का इंतजार है, मगर पेज अभी इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.