Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: बिहार में ढाया बाढ़ ने कहर, 13 जिलों के 70 लाख लोग हुए प्रभावित, 56 लोग की गई जान

पटना। मुजफ्फरपुर। बिहार में जोरदार बारिश और बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। हालात ये हैं कि बाढ़ से राजय के 13 जिले अधिक प्रभावित हुए हैं। नेपाल के क्षेत्र में भी बारिश होने से नेपाल की ओर से छोड़ा गया पानी बिहार की नदियों का जल स्तर बढ़ा रहा है। प्रदेश की गंगा, कोसी व महानंदा नदी उफान पर है। प्रभावित 13 जिलों के करीब 69.81 लाख से भी अधिक लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हैं।

हालांकि क्षेत्र में राहत और बचावकार्य किया जा रहा है। मगर बाढ़ से बड़े पैमाने पर मौते हुए हैं बाढ़ से अब तक करीब 56 लोग मारे गए हैं। बिहार डिजास्टर मैनेजमेंट के एडिशनल सचिव अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि मरने वालों की सं ख्या 56 से अधिक हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र का एयिल सर्वे कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के अनुसार बाढ़ और तेज बारिश के चलते करीब 98 ब्लाॅक्स, 1070 पंचायत में स्थिति विकट हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 69.81 लाख से अधिक लोगों पर बाढ़ के कहर का जमकर असर हुआ। बाढ़ में फंसे करीब 1.61 लोगों को निकाला गया है। समाचार एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया व कटिहार में स्थिति गंभीर है।

सुपौल, सहरसा,बगहा,गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी,खगड़िया,दरभंगा व मधेपुरा सहित विभिन्न जिलों में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। सेना व एनडीआरएफ का दल राहत व बचाव कार्य में लगा है। इसी के तहत रविवार की देर शाम सेना के 4 काॅलम को पूर्णिया पहुॅंचाया गया। 1 काॅलम किशनगंज भेजा गया तो 3 पूर्णिया भेजे गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.