Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में फायरिंग की गई। यह फायरिंग आज तड़के करीब 5.34 बजे हुई। पाकिस्तान ने बिना उकसावे के फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग को लेकर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने फायरिंग करते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में छोटे हथियारों व मोर्टार दागे। पाकिस्तान ने भारत के स्वाधीनता दिवस पर सीजफायर का उल्लंघन भी किया।

इस वर्ष में पाकिस्तान अब तक 250 बार फायरिंग कर युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। हालांकि बीते वर्ष 228 बार पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास गोलीबारी की गई।

इस फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। इस महिला की पहचान हनीफा बेगम के तौर पर हुई। पाकिस्तान ने 12 अगस्त को भी युद्धविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने पुंछ के मेंढर में गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.