Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ब्रेस्ट को लेकर सनी लियोन का बड़ा बयान, पुरुष होंगे शर्मिंदा

sunny-leone_1477040281सनी लियोन ने हाल ही में महिलाओं को अपने ब्रेस्ट की देखभाल के कुछ टिप्स दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी शूट किया है। दरअसल, सनी ने ऐसा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कैंपेन के लिए किया है। 
ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए डिजिटल मीडिया चैनल ‘औरदिखाओ’ ने “#DetectToDefeat” नाम का एक कैंपेन चलाया है। सनी ने इसके लिए एक वीडियो भी शूट करवाया। 
इस कैंपेन वीडियो में सनी लियोन ने महिलाओं से अनुरोध किया कि वो पुरुषों से ज्यादा अपने ब्रेस्ट का ध्यान रखें। उन्होंने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया है।
सनी से पहले पूनम पांडे ने भी इसी अभियान के लिए एक वीडियो शूट करवाया था। इसमें पूनम स्ट्रिप करती नजर आई थीं। उन्होंने अपना यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर महिलाओं से अपने ब्रेस्ट की देखभाल करने की अपील की थी।
बता दें कि इस कैंपेन वीडियो का हिस्सा सिर्फ सनी लियोन ही नहीं बल्कि तापसी पन्नू, सुनिधि चौहान, नीति और शक्ति मोहन, पूनम पांडे, प्रिया बापट, दिव्यांका त्रिपाठी, दिशा परमार, देवोलीन भट्टाचार्जी, शरगुन मेहता और गौरव गेरा जैसे सितारे भी रहे हैं।
 
 

 

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.