Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बांग्लादेश सीमा पर जब्त किये गये 2 हजार रूपए के नकली नोट

banks-open-apनई दिल्ली। एक ओर जहां भारत ने 500 रूपए और 2 हजार रूपए के नए नोट चलन में प्रारंभ कर दिए हैं वहीं पाकिस्तान अब 2 हजार रूपए के और अन्य मुद्राओं के नकली नोट बड़े पैमाने पर भारत की सीमा में भेजने में लगा है। दरअसल बांग्लादेश के रास्ते से तो कहीं नेपाल के रास्ते से नकली नोट पहुंचाए जा रहे हैं।

इस मामले में सीमा सुरक्षा बल को लेकर जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में 2000 रूपए के नकली नोट जब्त हुए हैं इन नोटों का मूल्य लगभग 96 हजार रूपए बताया गया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा शरीफुल साह को पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 96 हजार रूपए के नोट मालदा के वैष्णवनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में बरामद हुए। इस मामले में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी ने कहा कि बीते सप्ताह भारत और बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 100 रूपए के नोट बरामद हुए थे। सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि नकली नोट के कारोबार को लेकर अब पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.