Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सासू मां डेनिस जोनस का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सास के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई मम्मा जोनस! अपनी लाइफ में आपको पाकर बहुत खुश हूं। आपको ढेर सारा प्यार और आज की खुशी के लिए शुभकामनाएं। लव यू एंड मिस यू।’

प्रियंका द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में दोनों सास-बहू बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है। इसके साथ प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनकी सास को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में लन्दन में हैं। वह जल्द ही अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.