Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मौलानाओं पर भड़के भाजपा विधायक संगीत सोम, समाजवादी पार्टी पर भी लगाए गंभीर आरोप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर से अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। सोम ने अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनहोंने जनसंख्या कानून पर भी मौलानाओं को आड़े हाथ लिया।

संगीत सोम ने आतंकवादियों को लेकर की जा रही कार्रवाई पर कहा कि कोई आतंकवादी पनपने नहीं दिया जाएगा। जब सपा सरकार थी तो आतंकवादी पनपते थे। क्योंकि सपा सरकार आतंकवादियों को जेल से छोड़ने का काम करती थी। अब भाजपा सरकार है और आतंकवादियों को उनके घर में ठोंकने का काम किया जा रहा है।

वहीं, जनसंख्या कानून पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बच्चे पैदा करना अल्लाह की देन है। लेकिन बच्चे पैदा करने के अलावा भी बहुत कुछ अल्लाह की देन है। संगीत सोम ने मौलानाओं पर तंज कसते हुए कहा कि ये मौलाना पता नहीं क्यों देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह की देन और बहुत कुछ सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं। जनसंख्या देश के लिए कलंक है। ये महामारी होने जा रही है। इसके लिए कानून लाया जाना जरूरी है। हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के फैसले का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगीत ने कहा कि 2022 चुनाव में कोई हमारे सामने नहीं है। और 2022 में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा की जितने सीटे हैं उतनी भी नहीं आ पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.