Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एम्स में भर्ती, रेप और हत्या केस में काट रहे सजा

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को पेट में दर्द के चलते यहां भर्ती कराया गया है। यहां उनका एंडोस्कोपी कराया जाएगा और उपचार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आठ जून को राम रहीम कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों उन्होंने पेट दर्द को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद रोहतक में उपचार कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें आज दिल्ली एम्स लाया गया। वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद थे। गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.