Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी फरवरी के शुरुआती दिनों में संभाल सकती हैं यूपी की कमान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महासचिव का कार्यभार संभालेंगी। अगर जानकारों की माने तो उस दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मीडिया को भी संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश के कई जगहों से उन्हें चुनाव लड़ने को लेकर मांग की जा रही थी। इन्हीं में से एक वाराणसी की सीट भी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पोस्टर लगाकर मांग की है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें।

वहीं इसको लेकर लखनऊ में पार्टी दफ्तर में तैयारी शुरू हो गई जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के आने से पहले दफ्तर में नया फर्नीचर और रंग पुताई का काम किया जाएगा।