Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी बोले, हम यूपी में बनाएंगे अपनी जगह

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का है। इसी काम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोर्चा पर लगाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम अखिलेश और मायावती का सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस को खुद की जगह बनानी चाहिए।

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन कस्बे में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका व सिंधिया को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवाने का लक्ष्य देने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। राहुल ने कहा कि प्रियंका महासचिव बनने के बाद आपके दर्शन करने अमेठी आएगी। अमेठी में कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी ने कहा कि मैंने प्रियंका को उत्तर प्रदेश का महासचिव बना दिया है। अब वह यहां पर कांग्रेस का सीएम बनवाने का काम करेंगी। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को ईस्ट यूपी महासचिव नियुक्त किया। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने किसानों के कर्ज़ माफ करने का वादा किया था और उसे पूरा किया। मैं नरेंद्र मोदी जैसा नहीं, मैं झूठ नहीं बोलता। मैं आप लोगों से उस फूड पार्क का वादा करना चाहता हूं, जिसे मोदी जी ने रोक दिया, वह अमेठी में 101 फीसदी बनेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मतलब झूठ बोलने की मशीन है। इसके अलावा नफरत मतलब नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तो भगवान का नाम लेने के बाद सीधे झूठ बोलते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का मतलब झूठ बोलने की मशीन है। इसके अलावा नफरत मतलब नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तो भगवान का नाम लेने के बाद सीधे झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को कर्ज माफी का अपना वादा पूरा करेंगे। कहा कि आप इस बात को याद रखो आपका एक सिपाही एक नहीं दो… एक नहीं अब तीन सिपाही हैं और आपके लिए देश में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने प्रियंका से कह दिया है कि जैसे ही जनरल सेक्रेटरी बनेगी उसको यहां आकर आपके दर्शन करने हैं।