Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व एमएलए एमएलसी ने थामा सपा का हाथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज विभिन्न दलों एवं संगठनों के प्रमुख नेताओं ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की। उन्होंने सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को विजयी बनाने का भी संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा के सहारनपुर देवबंद से पूर्व विधायक शशि बाला पुण्डीर तथा हरदोई के पूर्व एम.एल.सी. अवध कुमार सिंह बागी, राष्ट्रीय जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव एवं किसान क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक् अखिलेश कटियार, सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल, लखनऊ के अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, युवाशक्ति मोर्चा, बांदा के अमित शिवहरे तथा मुजफ्फरनगर के दीपक कुमार त्यागी ‘बाबी‘ को उनके सैकड़ों साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। पटेल ने आशा जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2019 के चुनावों में भाजपा को बुरी तरह शिकस्त दी जा सकेगी।