Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल का मोदी पर वार कहा, मिटाने आए थे भ्रष्टाचार और…

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। मध्य प्रदेश में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले मोदी कहते थे कि हमारी 56 इंच की छाती है। हम भ्रष्टाचार को मिटाएंगे और अब नरेंद्र मोदी कहते हैं हम कांग्रेस को मिटा देंगे।

मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी ने किसानों को धन्यवाद दिया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो उनकी सरकार गरीब वर्ग के हर एक व्यक्ति को न्यूनतम आय की गारंटी देगी।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरित क्रांति, सफेद क्रांति, भोजन का अधिकार, कम्प्यूटर लाई। उधर, मोदीजी किसानों को 17 रुपए प्रतिदिन देने की घोषणा पर खुद की तारीफ कर रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 साल सिर्फ अधिकारियों के बल पर राज चला है। लेकिन हम जनता की सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि आपकी शक्ति ने कांग्रेस को चुनाव जिताया और आपकी शक्ति ने आपका कर्ज माफ किया। राहुल ने कहा कि हमने आपकी शक्ति को जोड़ने का, आपकी आवाज को सुनने का काम किया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री को इस बात को नहीं भूलना चाहिए और वे भूले तो नया सीएम आएगा।