Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

धोनी ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट विकेट कीपर में शुमार है. धोनी की चपलता के कायल लोगो की कमी में हर आम और खास है. विकेट के पीछे करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी कई बार अपनी फुर्ती का नमूना पेश कर चुके है. अपनी पैनी नज़रो से बल्लेबाजों की छोटी सी गलती का पहरा देते धोनी की धाक पूरी दुनिया के बेट्समेन के जहन में है. कीर्तिमानों की झड़ी लगाने वाले धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वनडे में विकेटकीपर के तौर पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 400 शिकार पूरे कर लिये है.  कुलदीप यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम धोनी के 400वें शिकार बने. धोनी ने उन्हें स्टंप कर ये उपलब्धि हासिल की. धोनी विकेट के पीछे सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार करने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर –
1. श्रीलंका के कुमार संगकारा (2000-2015) 404 मैचों में 482 शिकार
2. ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (1996-2008) 287 मैचों में 472 शिकार
3. साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (1998-2011) 295 मैचों में 424 शिकार
4. भारत के महेंद्र सिंह धोनी (2004-2018) 315 मैचों में 401 शिकार
विकेटकीपर धोनी ने अब तक वनडे में 2004 से 2018 तक कुल मैच 315 मैचों की 309 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 295 कैच, 106 स्टंप, के साथ कुल 401  शिकार किये है. धोनी स्टंप्स के मामले में दुनिया में सबसे आगे है. स्टंपिंग का शतक बनाने वाले माही एकमात्र क्रिकेटर हैं.