Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश के भार और इलेक्‍शन के महत्‍व को बता रहा ‘न्‍यूटन’

जब तक कुछ नहीं बदलोगेतब तक कुछ नहीं बदलेगा। कुछ इसी सोच के साथ राजकुमार राव ने अपनी नई फिल्म न्यूटन‘ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

न्यूटन के ट्रेलर का फैंस को  काफी समय से इंतजार था। राजकुमार राव ने फिल्म में न्यूटन‘ नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है जो नक्सली क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना चाहता है। इस पॉलीटिकल ब्लैक कॉमेडी फिल्म को अमित मसुरकर ने डायरेक्ट किया है।

फिल्‍म न्‍यूटन का ट्रेलर काफी अच्‍छा है। ट्रेलर में राजकुमार राव, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आए हैं। ट्रेलर में डायलॉग्‍स का काफी अच्‍छा इस्‍तेमाल किया गया है। न केवल राजकुमार राव बल्कि संजय और पंकज के डायलॉग्‍स भी दमदार हैं।

इसमें राजकुमार राव न्‍यूटन कुमार के किरदार में हैं। चुनाव के दौरान न्‍यूटन की ड्यूटी नक्‍सल प्रभावी जगह पर पड़ती है। इस पूरे दौरान राजकुमार चुनाव के महत्‍व को समझाते हुए दिखते हैं। वहीं पंकज  कंधे पर उठाए देश के भार का जिक्र करते हैं।

फिलम में एक सीरियस मुद्दे को सहजता से उठाया गया है। पोस्‍टर से लेकर टीजर में बताया गया है कि यदि खुद कुछ नहीं बदलोगे तो कुछ नहीं बदलेगा। देश के भविष्‍य के लिए हर एक वोट बेहद महत्‍वपूर्ण होता है।

इससे पहले फिल्म का पोस्‍टर और टीजर लॉन्‍च हो चुका है। टीजर को स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्‍च किया गया था। ट्रेलर की तरह राजकुमार राव ने टीजर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

फिल्म में राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा लीड रोल में हैं। आपको बता दे की फिल्म को बर्लिने फिल्म फेस्टिवल में फोरम सेक्शन में आर्ट सिनेमा का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

पहले फिल्म 18 अगस्‍त को रिलीज होने वाली थी जिसे बदलकर 22 सितंबर कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.