Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

रियो ओलंपिक में भारत के लिए नया इतिहास लिखने वाली दीपा करमाकर ने सचिन तेंदुलकर द्वारा गिफ्ट की गई BMW कार वापिस कर दी है। रियो में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और पीवी सिंधू को BMW कार गिफ्ट की गई थी।dipa-karmakar_1470855477

त्रिपुरा से आने वाली दीपा ने खराब रोड़ का हवाला देते हुए यह लग्जरी कार वापिस की है। 22 वर्षीय दीपा को हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ की तरफ यह गाड़ी मिली थी। हालांकि दीपा ने गाड़ी के बदले पैसे का मांग की थी।

दीपा को BMW कार के बदले 25 लाख रुपए मिले हैं। इस पैसे से दीपा ने एक नई ह्यूंदाई इलेंट्रा कार खरीदी है। इसके अलावा दीपा ने यह भी कहा कि उनके शहर में BMW का कोई सर्विस सेंटर नहीं है, जिसके चलते वो गाड़ी नहीं रखा पाएंगी।

दीपा रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थी और जरा से फर्क से मेडल नहीं जीत पाईं। दीपा, साक्षी और सिंधू के अलावा बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को भी सचिन के हाथों गाड़ी दी गई थी। सचिन रियो ओलंपिक में भारतीय दल के गुडविल एंबेसेडर थे।

करमाकर के कोच बिशेश्वर नंदी ने वी चामुंडेश्वरनाथ से बात की और संघ ने गाड़ी की कीमत के बराबर दाम उनके अकाउंट में जमा कर दिया। नंदी ने कहा कि पैसा आने पर दीपा ने गाड़ी खरीदी और उनका परिवार इस कार को पाकर काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.